फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Priyanka Gandhi's speech focused on farmers

प्रियंका ने किसानों को बताया देश की धड़कन

Sun, 21 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's speech focused on farmers
किसान पंचायत को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रियंका गांधी का भाषण किसानों पर फोकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बघरा की किसान पंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण का पूरा फोकस किसानों पर रहा। उन्होंने राकेश टिकैत के आंसू और गन्ना किसानों की पीड़ा को भी अपने भाषण के केंद्र में रखा। किसानों को देश की धड़कन बताया। जवान और किसान को एक साथ जोड़कर आम जनता को झकझोरने का काम किया।

शनिवार को बघरा स्थित कल्याणकारी इंटर कॉलेज में आयोजित किसान पंचायत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरी तरह से सधा हुआ भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अपने भाषण का फोकस किसान पर रखा। प्रियंका गांधी ने आम किसानों को अपने साथ जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह हर आदमी का एक दिल होता है, इसी तरह देश का हृदय भी होता है। इस देश की धड़कन किसान है। किसान ही है, जो जमीन को उपजाऊ बनाकर अन्न पैदा करता है। इन किसानों और जनता से ही सरकार बनती है। सरकारों का कर्तव्य है कि वह जनता की पीड़ा को सुने। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब टिकैत के आंसू गिर रहे थे, तो प्रधानमंत्री हंस रहे थे। किसानों को जोड़ते हुए गन्ने का जिक्र किया। कहा कि बिजनौर की रैली के दौरान उन्हें किसानों ने बताया कि मूल्य की जगह शून्य लिखा जा रहा है। हमने इस पर बोला तो सरकार ने रेट घोषित किया। गन्ना भुगतान नहीं होने पर सरकार को घेरते हुए सीधे कहा कि प्रधानमंत्री के पास हवाई जहाज खरीदने और संसद बनवाने के लिए पैसा है, किसानों को देने के लिए नहीं है। आम किसानों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि इस सरकार को किसानों की नहीं अपने पूंजीपति मित्रों की चिंता है। जिन किसानों के बेटे देश की सीमा की रक्षा कर रहे हैं, उनकी पीड़ा सुनने का वक्त सरकार के पास नहीं है। दिल्ली के बॉर्डर को किसानों के लिए देश की सीमा बना दिया गया। देशभक्त किसानों को आतंकी, राष्ट्रदोही, आंदोलनजीवी बता दिया। प्रियंका गांधी जितनी देर बोली, पूरा पंडाल शांत रहा, लोगों ने उन्हें दिल से सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed