{"_id":"64f629ed6ca6285fc1090ef4","slug":"panipat-khatima-highway-jam-due-to-farmer-sitting-in-police-station-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1018-322613-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान को थाने में बैठाने पर पानीपत-खटीमा हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान को थाने में बैठाने पर पानीपत-खटीमा हाईवे जाम
Tue, 05 Sep 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पानीपत -खटीमा मार्ग पर जाम लगाते भाकियू कार्यकर्ता ।स्रोत - भाकियू।
- भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत धरने पर बैठे, किसान को छोड़े जाने पर जाम खुला
अमर उजाला ब्यूरो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। किसान को थाने में बैठाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पुलिस का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है। बाद में किसान को छोड़े जाने पर जाम खोल दिया गया।
पानीपत-खटीमा हाईवे का तितावी थाने के सामने निर्माण रुका हुआ है। किसान वीशू लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहा है। कई बार मुआवजे को लेकर हंगामा हो चुका है। सोमवार को पुलिस वीशू को थाने ले गई। इस दौरान पीनना पंचायत में जा रहे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को जानकारी मिली तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जागाहेड़ी में टोल पर धरना शुरू कर दिया।
दोनों ओर वाहन रोक दिए जाने से लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने वीशू को छोड़ दिया। इस दौरान ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, फिरोज, संजीव प्रधान, मान सिंह मौजूद रहे। उधर, एसडीम सदर परमानंद झा ने कहा कि हाईवे निर्माण में बेवजह बाधा बन रहे वीशू को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया था।