{"_id":"58a9e73c4f1c1b1730d83f0e","slug":"nilgai-bike-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नील गाय से टकराकर एक बाइक सड़क पर गिर गई, जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को शाम के समय शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय गुड्डू पुत्र रणवीर अपने साले मांगे के साथ ससुराल मोरना से बाइक पर गंगनहर के रास्ते से आ रहा था। जैसे ही दोनों जंधेड़ी मोड़ के पास पहुंचे, तो इसी दौरान खेतों से निकल कर एक नील गाय सड़क पर बाइक के सामने आ गई।
बाइक नील गाय से टकराते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मांगे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक गुड्डू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, बल्कि उतारकर बाइक पर टांग रखा था। यदि मृतक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। हेलमेट न लगाना ही गुड्डू की मौत का कारण बन गया।