फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bulldozers once again cracked down on encroachments from Meenakshi Chowk to Sujru Chungi.

Muzaffarnagar News: मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी तक अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर

Thu, 08 Oct 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers once again cracked down on encroachments from Meenakshi Chowk to Sujru Chungi.
अतिक्रमण कर सड़क पर रखे गए सामान को उठाते फैक्ट्री कर्मी। स्रोत- नगर पालिका
मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम और पुलिस बल ने दूसरे चरण में मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी तक अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा फोर्स के साथ बुलडोजर भी चलाया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण करने वाले 72 लोगों को नोटिस जारी किए थे। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल के द्वारा पुलिस, पालिका की टीम के साथ अभियान के दौरान मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी के बीच सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
विज्ञापन

वाहन एजेंसियों और एसबीआई बैंक खासा सहित निजी अस्पतालों के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों से होने वाली अवैध पार्किंग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। मौके पर खड़े वाहनों को हटवाया गया और संबंधित लोगों को यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन के सामने लंबे समय से किए जा रहे अतिक्रमण को भी नगरपालिका टीम ने हटवाया। इसके साथ ही फलों के ठिए लगाने वालों और सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर कब्जा करने वालों पर भी कार्रवाई हुई।
अतिक्रमण हटाने के साथ नगरपालिका की टीम ने दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रतिबंधित पॉलिथीन और अन्य प्लास्टिक सामान की भी जांच की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।
दुकानदारों को दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने बताया कि मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान सामान जब्त करने के साथ संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई और जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना है।
बृहस्पतिवार को भी मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ईओ पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, एई निर्माण ऐपाल सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed