फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harsauli's twin sisters to shine on the cricket field.

Muzaffarnagar News: क्रिकेट के मैदान पर चमकेंगी हरसौली की जुड़वां बहनें

Thu, 08 Oct 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Harsauli's twin sisters to shine on the cricket field.
यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुनी गई ज्योति-जाह्नवी : फाइल फोटो - फोटो : shiv tripathi
मुजफ्फरनगर। हरसौली गांव की रहने वाली जुड़वां बहनें ज्योति और जाह्नवी बालियान का चयन यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। अंडर-19 टी-20 टीम नौ अक्तूबर को मुंबई में बिहार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों बहनों के चयन से गांव में खुशी का माहौल है। पिता ने भी कामयाबी पर खुशी जताई।
विज्ञापन

मेरठ के क्वीस कॉलोनी मोदीपुरम में रह रहे कुलदीप बालियान ने बताया कि दोनों बहनों ने भाई हेमंत को देखकर खेलना शुरू किया। वर्ष 2022-23 में यूपी अंडर-15 में दोनों का चयन हुआ। ज्योति दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज और बल्लेबाज है, जबकि जाह्नवी बाएं हाथ की आर्थोडॉक्स स्पिनर और बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

दोनों मेरठ में ही अभ्यास करती हैं। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टी-20 टीम में चयन से खुशी मनाई गई। बिहार के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
पिता का ख्वाब पूरा कर रहीं बेटियां
अलीगढ़ के फायर ब्रिगेड स्टेशन बन्ना देवी में चालक के पद पर तैनात कुलदीप बालियान ने बताया कि वह क्रिकेट खेलना चाहते थे लेकिन नहीं खेल पाए। पुलिस विभाग में आ गए लेकिन उनके दिल में क्रिकेटर न बन पाने की कसक हमेशा रही। बेटे के अलावा अब दोनों बेटियां उसके सपने को पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed