{"_id":"656b80cadcddc68d7e036cf9","slug":"leaders-who-play-hooter-do-not-talk-about-sugarcane-prices-jayant-singh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12449-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर बजाने वाले नेता गन्ने के भाव की बात नहीं करते : जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूटर बजाने वाले नेता गन्ने के भाव की बात नहीं करते : जयंत सिंह
विज्ञापन
सावटू की जनसभा में मौजूद ग्रामीण
- रालोद अध्यक्ष ने कहा कि इस बार गन्ने की पैदावार कम
- मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण से किसानों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मोरना चीनी मिल का विस्तारीकरण होना चाहिए। इस बार गन्ने की पैदावार कम है, सरकार को दो माह पहले भाव घोषित कर देना चाहिए था। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ हिंदू-मुस्लमान की बात करते हैं। नौजवानों के हाथ में तलवार देकर उन्हें भटका दिया है, मुजफ्फरनगर में अबकी बार ऐसा नहीं होने देंगे। हूटर बजाने वाले भाजपा के नेता गन्ने के भाव की बात नहीं करते।
शनिवार को सावटू और भोकरहेड़ी के कार्यक्रम में पहुंचे रालोद अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान चुनाव के नतीजे इस बार भी बेहतर आने की उम्मीद है। पिछली बार भी हम वहां पर सरकार में शामिल थे। जनता किसान विरोधी लोगों को हराने का काम करेगी। भाजपा के नेता हूटर बजाते घूम रहे हैं, लेकिन गन्ने के भाव की बात नहीं करते। किसानों को गन्ने का पिछला भुगतान भी नहीं मिल रहा है। अन्नदाता अपनी फसल बे-भाव मिलों को दे रहा है।
सरकार ने कोरोना काल में भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी जिसके कारण हजारों युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बढ़ती उम्र उनके सामने बाधा बन गई। सरकार ने उम्र के कारण रोजगार से वंचित युवाओं को कोई राहत नहीं दी।