फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Initiative to save 15 villages of Khadar from Solani water

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - खादर के 15 गांवों को सोलानी के पानी से बचाने की पहल

Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Initiative to save 15 villages of Khadar from Solani water
- उपजिलाधिकारी परमानंद झा ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से बात की
विज्ञापन

- कार्तिक गंगा स्नान से पहले सोलानी के कट होंगे बंद
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी खादर के 15 गांवों के खेतों में कार्तिक गंगा स्नान के दौरान सोलानी नदी में छोड़े जाने वाला पानी घुस जाता है। इस पानी को रोकने के लिए प्रशासन ने पहल की है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी बात सुनी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।

पुरकाजी खादर के 15 गांवों के ग्रामीणों ने भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में डीएम को शिकायत की थी कि सोलानी नदी में कार्तिक स्नान पर छोड़े जाने वाले गंगनहर के पानी से फसल खराब हो जाती है। नदी में जहां खेतों में जाने वाले कट हैं उन्हे बंद कराया जाए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर परमानंद झा बुधवार को सोलानी नदी पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का दौरान किया।
विज्ञापन

उन्होंने चमरावाला, ढायकी, भदौला आदि के ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों से बातचीत के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई। एसडीएम ने बताया कि कुछ कट बंद कर देने से समस्या का निराकरण हो जाएगा। यह कार्य सिंचाई विभाग करेगा। एसडीएम ने बताया कि वे इस संबंध में अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed