फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you want to stay in power, you will have to listen to the problems of traders: Garg

सत्ता में रहना है तो सुननी पड़ेगी व्यापारियों की समस्या : गर्ग

Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
If you want to stay in power, you will have to listen to the problems of traders: Garg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रविवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि अगर सरकार को सत्ता में रहना है तो व्यापारियों की बात सुननी पड़ेगी। उन्होंने सरकार से दुकानों के बिजली बिल घरों के बिजली बिलों के बराबर करने व खाद्य पदार्थों पर लगाये गए 5 प्रतिशत जीएसटी को तुरंत वापस लेने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन अराजनैतिक सर्वधर्म का संगठन है। व्यापारियों का हर स्तर पर सम्मान हो, इसके लिए कई वर्षों से हमारा संगठन निरंतर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारी मांग पर व्यापारी सुरक्षा सैल बनाई गई है। जिसमें सभी जनपदों में प्रत्येक माह व्यापारियों की बैठक लेकर संबंधित अधिकारी द्वारा व्यापारियों की समस्या सुनकर उसका निराकरण कराया जाता है। हमारा संगठन 60 वर्ष की आयु के बाद व्यापारियों की पेंशन की मांग कर रहा है। जिसे सरकार लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बैठक में भानू शर्मा को नगर संगठन मंत्री व मोहम्मद इस्तखार को वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला महामंत्री संजय गुप्ता, नगराध्यक्ष शंकर गोयल, नगर महामंत्री तनवीर आलम, ब्रजकिशोर गुप्ता, डॉ ओपी गौतम, मोनू गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed