फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five miscreants caught in encounter, three fired

मुठभेड़ में दबोचे पांच बदमाश, तीन को लगी गोलियां

Sat, 07 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants caught in encounter, three fired
देर रात मीरापुर द्वारा मुठभेड में आरोपी घायल बदमाश ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुतुबपुर मार्ग पर पेड़ काटकर रोड होल्डअप कर रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में से तीन को पैरों में गोलियां लगी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइकों के साथ ही तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मीरापुर थाना पुलिस बृहस्पतिवार रात कुतुबपुर गंगनहर झाल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुतुबपुर मार्ग पर बदमाशों की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो मेन रोड पर कटा पेड़ मिला, जिसके पास सात बदमाश खड़े थे। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, पैरों में गोलियां लगने से तीन बदमाश वहीं गिर पड़े। उक्त तीनों के साथ ही पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को धर दबोचा, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में सलमूदीन पुत्र मुस्तकीम, अमजद पुत्र बाबू, फैजान पुत्र इलियास निवासी गांव भंडूरा सिखेड़ा, जीशान पुत्र अमीर हसन निवासी छपार और नौमान पुत्र अकरम निवासी ककरौली हैं। सलमूदीन, अमजद व जीशान को पैरों में गोलियां लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, एक मस्कट, कारतूस, चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों पर कई थानों में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

-----------------
जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी निवासी पवन पर सात माह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया था। इसमें नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिनमें से आठ को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि फारूख फरार था। पुलिस ने फारूख को भी बृहस्पतिवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed