{"_id":"684eb241ef78f87323024cc7","slug":"donation-box-stolen-from-shiva-temple-near-police-station-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147933-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस चौकी के पास शिव मंदिर से दान पात्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस चौकी के पास शिव मंदिर से दान पात्र चोरी
विज्ञापन
- दो घरों से भी चोरी किए तीन मोबाइल, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना मोड़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर पुलिस चौकी के पास स्थित शिव मंदिर का दान पात्र चोरी कर लिया गया। इसी रात में दो घरों से तीन मोबाइल भी चोरी किए गए।
बुढ़ाना मोड़ पर पुलिस चौकी के बराबर में प्राचीन शिव मंदिर है। वहां पर सुल्तानपुर निवासी राम केवल मिश्रा पुजारी हैं। वह रोजाना की तरह शनिवार शाम को पूजा करने के बाद घर चले गए थे। रात में चोरों ने दान पात्र चोरी कर लिया। सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुजारी ने दान पात्र में लगभग पांच हजार रुपये होना बताया।
आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पता चला कि चोरों ने रात में ही रुकनपुर में रहने वाले राजा व रिजवान के घर से तीन मोबाइल चोरी किए हैं। पुजारी की तहरीर पर तीनों घटनाओं का एक ही मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी है।