{"_id":"60ba1ac6801b99585301acd4","slug":"up-crime-news-the-miscreants-looted-65-thousand-rupees-from-the-employee-of-bank-of-baroda-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे 1,34500 रुपये, इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे 1,34500 रुपये, इलाके में सनसनी
Fri, 04 Jun 2021 05:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:51 PM IST
सार
बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 1,34500 रुपये लूटकर इलाके में सनसनी फैला दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को लूट की एक वारदात हो गई। यहां खतौली में रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 1,34500 रुपये लूटकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
बताया गया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर दो कर्मचारी अजय और रुबीना बैठे थे। तभी बाइक सवार एक युवक यहां आया और तमंचे के बल पर नकदी लूटकर फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन