{"_id":"618d1beded026e7bde3b24db","slug":"up-crime-news-police-has-busted-a-illegal-arms-factory-and-four-crooks-arrested-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस के हत्थे चढ़े चार बदमाश, मेरठ से लाकर जिले में करते थे सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हथियार गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस के हत्थे चढ़े चार बदमाश, मेरठ से लाकर जिले में करते थे सप्लाई
Thu, 11 Nov 2021 08:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक हथियार गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्टल और तमंचा-कारतूस बरामद किए। वहीं पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में चांदपुर गांव के प्रतीक्षालय से नई मंडी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पिस्टल और तमंचा-कारतूस बरामद किए। आरोपी मेरठ से हथियार लाकर जनपद में सप्लाई करने के धंधे से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
नई मंडी थाना पुलिस ने गांव चांदपुर के प्रतीक्षालय में संदिग्ध हालात में मौजूद चार लोगों को शक के आधार पर पकड़ा था। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अंबा विहार निवासी आबिद, गांव बेलड़ा निवासी गौरव, गांव सुजड़ू निवासी शकील और गांव नंगला बुजुर्ग निवासी सतनाम शामिल हैं। आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से तीन पिस्टल व कारतूस और एक तमंचा-कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ जनपद से अवैध हथियार लाकर उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे। गैंग में कुछ ओर भी आरोपी शामिल हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
शकील को हो चुकी है उम्रकैद की सजा
सीओ मंडी ने बताया कि अवैध हथियारों की सप्लाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव सुजड़ू निवासी शकील को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। फिलहाल वह प्रयागराज हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें