Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two people beaten with sticks and clubs during a dispute

Haridwar News: पानी की निकासी पर विवाद में लाठी-डंडों से दो लोगों को पीटा

Tue, 10 Nov 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Two people beaten with sticks and clubs during a dispute
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके चाचा पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक पाल निवासी रोशनाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर को वह अपने चाचा के घर से दुकान जा रहा था। रास्ते में रुचिका प्रोविजन स्टोर के पास पड़ोसी राकेश पाल, उसके भाई चीनू और कपिल ने पानी की निकासी को लेकर उसे रोक लिया। आरोप है कि बातचीत शुरू होने से पहले ही तीनों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट और गाली-गलौज से बचने के लिए वह अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

अभिषेक के अनुसार, बाद में उसके चाचा जगबीर सिंह स्कूटी लेने पहुंचे तो सभी ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप लगाया कि विवाद में परिवार के अन्य महिला और पुरुष भी शामिल थे। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed