{"_id":"6af301119ecd6023200038b0","slug":"tractor-destroys-2-bigha-crop-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल: ट्रैक्टर से दो बीघे में तैयार सब्जियों की फसल रौंदी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल: ट्रैक्टर से दो बीघे में तैयार सब्जियों की फसल रौंदी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 10 Nov 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:04 PM IST
सार
किसान मान सिंह ने करीब दो बीघा खेत में लौकी सहित अन्य सब्जियों की फसल तैयार की थी। आरोप है कि सगे भाई रामेश्वर व जयदेव पुत्रगण कन्ना और नगेंद्र ने ट्रैक्टर चलाकर उनकी तैयार फसल को जोतकर मिट्टी में मिला दिया।
विज्ञापन
थाना टप्पल
- फोटो : संवाद
विस्तार
टप्पल थाने के किशनपुर गांव में कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चलाकर दो बीघा में लौकी सहित अन्य सब्जियों की तैयार फसल नष्ट कर दी। अगली सुबह विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित किसान को घेरकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
किशनपुर गांव निवासी पीड़ित किसान मान सिंह के अनुसार उन्होंने करीब दो बीघा खेत में लौकी सहित अन्य सब्जियों की फसल तैयार की थी। आरोप लगाया कि पांच नवंबर की रात सगे भाई रामेश्वर व जयदेव पुत्रगण कन्ना और नगेंद्र ने ट्रैक्टर चलाकर उनकी तैयार फसल को जोतकर मिट्टी में मिला दिया।
विज्ञापन
छह नवंबर की सुबह करीब सात बजे वह खेत पर पहुंचे और बर्बाद फसल देखकर आरोपियों से पूछताछ करने गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। लाठी-डंडे और सरिया लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर वहां से हटकर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रौंदी गई फसल का मुआयना किया। पीड़ित मानसिंह ने टप्पल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में जान की सुरक्षा और फसल नष्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन