{"_id":"6af3049771c8bfa44f0057d5","slug":"attempt-to-run-a-tractor-over-a-man-after-ramming-his-car-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156493-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार में टक्कर मारने के बाद युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार में टक्कर मारने के बाद युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। उसे रोकने पर चालक ने युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मुनीष कुमार जैन निवासी पुरुषोत्तम विहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी कार से देशरक्षक चौक होते हुए सिंहद्वार जा रहे थे। कृष्णा नगर में तनेजा कलेक्शन के बाहर यातायात के दबाव के कारण उन्होंने कार रोक दी। तभी पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। 112 पर सूचना देकर वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए।
आरोप है कि ट्रैक्टर और ट्रॉली पर नंबर प्लेट नहीं थी। ट्रॉली से लकड़ियों का व्यावसायिक परिवहन किया जा रहा था। वाहन पर रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संकेतक भी नहीं थे। वीडियो बनाने के दौरान चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। विरोध करने पर उसने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।