Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Opium trafficking dealer caught with one and a half kilos of opium

Jalandhar News: अफीम सप्लाई करने वाला तस्कर डेढ़ किलो अफीम के साथ काबू

Tue, 10 Nov 2026 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 10 Nov 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Opium trafficking dealer caught with one and a half kilos of opium
फिल्लौर पुलिस ने गन्ना गांव के पास दबोचा आरोपी, कई वर्षों से मध्य प्रदेश से लाकर पंजाब में करता था नशे की सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। फिल्लौर पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार पुत्र गोपाल सुतार के रूप में हुई है।
पंकज कुमार मध्य प्रदेश के गांव धारड़ी, थाना सिंगोली का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह मध्य प्रदेश से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गन्ना गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अफीम मिली। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तस्करी नेटवर्क की जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि पंकज कुमार कई वर्षों से मध्य प्रदेश से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई कर रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। फिल्लौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड हासिल कर उससे अफीम के सप्लायरों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed