Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Attack on the district president of the Akhil Bharat Hindu Mahasabha

Chamba News: अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पर हमला

Tue, 10 Nov 2026 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Attack on the district president of the Akhil Bharat Hindu Mahasabha
पत्थरों से किया हमला, सब्जी मंडी में खड़ी वैन और पिकअप को लगाई आग
विज्ञापन

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में सोमवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनपर पत्थरों से हमला किया। इसके कुछ देर बाद सब्जी मंडी बालू में खड़ी उनकी वैन और पिकअप को भी आग लगा दी गई। हालांकि, स्थानीय लोगों और मंडी के कर्मचारियों की मुस्तैदी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और दोनों वाहनों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।

गोपाल सिंह कुकरेजा ने बताया कि वह सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहर में अपना काम निपटाने के बाद स्कूटी पर सवार होकर परेल स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बालू के पास कुछ अज्ञात लोगों ने घात लगाकर उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई और घर पहुंच गए। कुछ देर बाद जब वह परिवार के साथ खाना खाने बैठे तो उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सब्जी मंडी बालू में खड़ी उनकी वैन और पिकअप में किसी ने आग लगा दी है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और मंडी के कर्मचारियों ने वाहनों में लगाई गई आग बुझा दी थी। इस घटना की उन्होंने एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरों से सीसीटीवी फुुटेज खंगाली जा रही है। शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया गया है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed