{"_id":"57152f5f4f1c1b4b6e8b4c55","slug":"shovel-servant-farmer-harvested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने किसान को फावड़े से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर ने किसान को फावड़े से काटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सिसौली कस्बा निवासी किसान की खेत में काम करते समय नौकर ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। सनकी नौकर ने किसान की गर्दन पर फावडे़ से दो वार किए, जिससे गर्दन धड़ से अलग हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य किसानों ने उसे वहीं पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
सिसौली निवासी किसान चंदन सिंह (90) पुत्र भुल्लन सिंह अपने पुत्र हरपाल और पोते के साथ खेत पर गए थे। साथ में इनका नौकर बिहार निवासी लक्कू भी काम कर रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी बात पर लक्कू ने फावड़े से चंदन सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ दो वार कर दिए, जिससे वृद्ध की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
नौकर को वृद्ध पर हमला करते देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने लक्कू को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद भौराकलां व तितावी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाने में लाकर भी उससे घंटों तक पूछताछ की गई। वृद्ध के पोते सुधीर की तहरीर पुलिस ने लक्कू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि लक्कू बोलने में असमर्थ है।
उसे वह ढाई साल से देख रहे हैं, लेकिन उन्होंने उसे कभी बोलते हुए नहीं देखा। उधर, एसओ दिगंबर सिंह का कहना है कि आरोपी मंदबुद्धि है। वह हत्या के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
बोलने में असमर्थ है लक्कू
मुजफ्फरनगर। किसान चंदन सिंह के हत्यारोपी लक्कू को मंदबुद्धि बताया जा रहा है। करीब ढाई वर्ष पूर्व वह किसान को कहीं घूमता हुआ मिल गया था। तभी से वह उनके यहां नौकरी कर रहा था। उसने क्यों और किस कारण चंदन सिंह की हत्या कर दी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पर बोला नहीं जा रहा था। ऐसा लगता है कि जैसे वह मंदबुद्धि है। आरोपी कहां का रहने वाला है और उसके माता-पिता कौन हैं, इस बारे में कुछ भी नहीं बता पाया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।