फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Young man from Kotdwar goes missing from Abu Dhabi, UAE.

Kotdwar News: यूएई के अबू धाबी से कोटद्वार का युवक लापता

Wed, 07 Oct 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 07 Oct 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Young man from Kotdwar goes missing from Abu Dhabi, UAE.
युवक के पिता की गुहार पर पूर्व मंत्री नेगी ने विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क
विज्ञापन

कोटद्वार। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी से कोटद्वार का युवक रहस्यमयी ढंग से लापता है। 26 सितंबर के बाद से परिजनों का कोई संपर्क नहीं होने से परिवार में बेचैनी काफी बढ़ गई है। युवक के पिता की गुहार पर पूर्व मंत्री ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है।
कोटद्वार के उदयरामपुर, कलालघाटी निवासी गोविंद सिंह ने बुधवार को पार्षद विवेक शाह और परिजनों के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि से युवराज से फोन पर उनकी आखिरी बार बात 26 सितंबर को हुई थी। इसके बाद से युवराज का फोन बंद है।
विज्ञापन

युवराज के छोटे भाई दीपक ने बताया कि युवराज पिछले पांच साल से अबू धाबी में शेफ है। वर्ष 2023 में उसकी सगाई हुई थी। पिछले तीन साल से वह घर नहीं आया लेकिन परिजनों से फोन पर नियमित बातचीत होती रहती थी। 26 सितंबर के बाद से परिजनों को उससे संपर्क नहीं हो पाया है। पूर्व मंत्री नेगी ने तत्काल विदेश मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। नेगी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि युवराज की तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed