{"_id":"6ac647b9eadf4a94c10a670e","slug":"major-police-reshuffle-now-nine-circles-in-the-district-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155063-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, अब जिले में नौ सर्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, अब जिले में नौ सर्किल
विज्ञापन
- एसएसपी ने तीन राजपत्रित अधिकारियों के आने के बाद किया फेरबदल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल किया है। पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जिले में दो नए सर्किल बढ़ाए गए हैं। अब जनपद में कुल नौ पुलिस सर्किल होंगे।
नई व्यवस्था के तहत एएसपी/सीओ देवव्रत जोशी को बहादराबाद सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी। सीओ शिशुपाल नेगी को नगर सर्किल की जिम्मेदारी मिली है, जिसमें नगर कोतवाली और श्यामपुर कोतवाली शामिल हैं। सीओ संजय चौहान ज्वालापुर सर्किल के प्रभारी होंगे। उनके अधीन ज्वालापुर और पथरी कोतवाली रहेंगी।
सीओ सुरेंद्र बलूनी को सदर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें सिडकुल कोतवाली और पुलिस लाइन शामिल हैं। रुड़की सर्किल में सीओ ओशिन जोशी को जिम्मेदारी मिली है। उनके अधीन रुड़की और गंगनहर कोतवाली रहेंगी। वहीं सीओ अभिनय चौधरी मंगलौर सर्किल संभालेंगे, जिसमें मंगलौर और झबरेड़ा कोतवाली शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ देवेंद्र सिंह नेगी को लक्सर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन लक्सर और खानपुर कोतवाली रहेंगी। सीओ सुमित पांडे भगवानपुर सर्किल के प्रभारी होंगे, जिसमें भगवानपुर कोतवाली और बुग्गावाला थाना शामिल हैं। सीओ दक्ष शोखंद रानीपुर सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अधीन रानीपुर और कनखल कोतवाली रहेंगी।