फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested in house burglary case.

Gurugram News: मकान में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in house burglary case.
-चोरी के सोने के आभूषण, मोबाइल और 14 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में मकान से सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम विहार निवासी सनी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 28 सितंबर को शिकायत दी थी कि वह 22 सितंबर को परिवार के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान मकान से सामान चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो बालियां, सोने की मूर्ति, मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed