फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire incidents at two locations in Narela; one woman dead.

Delhi NCR News: नरेला में दो जगह आग की घटना, एक महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
लाखों का माल जलकर राख, घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। नरेला के औद्योगिक इलाके में बुधवार तड़के दो फैक्ट्रियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
दमकल विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब 6:15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से फैक्ट्रियों में कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लीक होने से महिला की मौत : नरेला के सनोट गांव में घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। हादसे में 28 वर्षीय मंजू की मौत हो गई। वह मूलरूप से हरदोई की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय मंजू रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ और अचानक आग लग गई। महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article