फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scholarships from fake certificates

फर्जी प्रमाण-पत्र से ली स्कॉलरशिप, हेड कांस्टेबल और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा 

Fri, 13 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Scholarships from fake certificates
क्राइम - फोटो : crime logo
यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल पर फर्जीवाड़ा कर खुद को पेंशनभोगी दर्शाकर बेटे को डेढ़ लाख रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप दिलाने का आरोप लगाया गया है। डीआईजी अशोक कुमार राघव से शिकायत के बाद बाप-बेटे के खिलाफ नईमंडी कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


तितावी थानाक्षेत्र अंतर्गत नंगला पिथौरा गांव निवासी नीरज कुमार ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि थानाभवन क्षेत्र के कुतबगढ़ गांव निवासी रतिराम फिलहाल अलमासपुर में रहता है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल है और मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन कार्यालय में तैनात है। आरोप है कि रतिराम ने मुजफ्फरनगर तहसील से फर्जी आय प्रमाण-पत्र बनवाया, जिसमें खुद को वर्ष 2013 में 31 सितंबर को सेवानिवृत्त दर्शाया।
विज्ञापन


इस प्रमाण-पत्र के आधार पर उसके बेटे अरुण कुमार ने जनहित दयाल कॉलेज गाजियाबाद और दीन दयाल कॉलेज मुजफ्फरनगर से कुल 1,53,450 रुपये की छात्रवृत्ति हासिल कर ली, जबकि रतिराम रिटायर नहीं हुआ है और पुलिस सेवा में कार्यरत है। वादी का कहना है कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाला धन हड़पा है। खाकी द्वारा धोखाधड़ी करने का यह गंभीर मामला प्रकाश में आने पर डीआईजी अशोक कुमार राघव ने नईमंडी कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने रतिराम और उसके बेटे अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


 इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दूसरे छात्रों द्वारा बनवाए गए प्रमाण पत्रों की जांच की तैयारी हो रही है कि कहीं और छात्रों ने तो ऐसा फर्जीवाड़ा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed