फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry villagers at Purkkaji Police Station

गुस्साए ग्रामीणों ने पुरकाजी थाना घेरा

Wed, 16 May 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Wed, 16 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers at Purkkaji Police Station
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। चार दिन पूर्व लापता हुई युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर युवती की बरामदगी की मांग की। जल्द बरामदगी न होने पर थाने पर धरना, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर ने जल्द युवती को बरामद करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती 11 मई को  घर से पुरकाजी कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए आई थी। सांय तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा था। 12 मई को  उसके भाई ने गांव के ही तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


चार दिन बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर मंगलवार को परिजन दलित नेता डॉ शिव कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर युवती का जल्द सुराग नहीं लगाया गया तो थाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान स्वराज, समदर, विशाल, रवि, सोनू, कश्मीरी, मीना, पारो, अंजू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed