{"_id":"6aa067200fc81de009088226","slug":"young-man-dies-four-months-after-marriage-body-found-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184027-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी के चार माह बाद युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी के चार माह बाद युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
रोहित सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के बतलैया गांव निवासी रोहित सिंह (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद भी मदनापुर क्षेत्र की एक युवती उनके बेटे का पीछा नहीं छोड़ रही थी। इसी कारण रोहित ने यह कदम उठाया।
शिवनंदन सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे रोहित का मदनापुर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। जानकारी होने पर चार माह पूर्व 27 अप्रैल को रोहित की शादी तिलहर क्षेत्र के एक गांव की युवती से कर दी। आरोप है कि इसके बाद भी युवती रोहित का पीछा नहीं छोड़ रही थी। इससे नाराज होकर बहू अपने मायके चली गई थी।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात रोहित अपने कमरे में अकेला था। रात करीब 11:30 बजे तक वह मोबाइल फोन पर युवती से चैटिंग करता रहा। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कमरे में गए तो रोहित का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पिता का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के चलते रोहित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रोहित के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह युवती उनके भाई को परेशान कर रही थी। सुबह पिता जानवरों के लिए कमरे में रखा चोकर लेने गए थे, तभी घटना की जानकारी हुई।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रोहित सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1