फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against 18 people for dowry harassment and causing miscarriage through physical assault.

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न और पिटाई से गर्भपात के आरोप में 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 18 people for dowry harassment and causing miscarriage through physical assault.
पुवायां। नगर के मोहल्ला कसभरा निवासी इंतजार हुसैन की पुत्री आबिदा हिरा उर्फ अर्शी ने पति सहित 18 लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आबिदा ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 14 मार्च 2020 को शाहजहांपुर के उमनजई जलालनगर निवासी नूरुद्दीन उर्फ सानू के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति नुरुद्दीन, ससुर हबीबुद्दीन, सास शमा परवीन, देवर नईमुद्दीन, शाबान, सेहरोज, अंटा चौराहा निवासी ननद नूरी, ननदोई मुस्तफीज दहेज में पांच लाख रुपये न लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

हयातपुरा निवासी मौसेरी सास शहाना जमाल, मौसेरे ससुर महमूद अली, वाजिदखेल निवासी दूसरी मौसरी सास फरहनाज उर्फ बब्ली, मौसेरे ससुर ताहिर अली, आवास विकास कॉलोनी निवासी फुफेरी सास कमरूनिशा, बिजलीपुरा के निवासी मौसेरे ससुर दानिश, मौसेरी सास नजमी, अंजुम, उत्तर पूर्व दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी चचिया ससुर मोहम्मद आरिफ, चचिया सास फरीना भी उनकी प्रताड़ना में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में जब वह दिल्ली गईं तो वहां पति और चचिया सास फरीना ने उसे इतना मारा कि गर्भपात हो गया था। इलाज न कराकर पति उनको 28 जनवरी 2021 को पुवायां छोड़ गए। एक जनवरी 2024 को पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है और दूसरी पत्नी से एक पुत्र भी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed