फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Registered the inheritance in their own name by falsely declaring a living farmer dead.

Shahjahanpur News: जीवित किसान को मृत दर्शाकर अपने नाम दर्ज कराई विरासत

Wed, 09 Sep 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Registered the inheritance in their own name by falsely declaring a living farmer dead.
वेदपाल। संवाद - फोटो : 1
जलालाबाद। चितरूऊ गांव के किसान वेदपाल सिंह को एक व्यक्ति ने राजस्व कर्मचारियों की साठगांठ से अभिलेखों में मृत दर्शाकर उनकी खेती की जमीन की विरासत अपने नाम दर्ज करा ली।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि पास के गांव रामपुर ढका ढांडी में उनकी करीब 12 बीघा जमीन है। गांव के ही दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उन्हें मृत बताकर जमीन अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा ली। उन्होंने बताया कि सितंबर 2016 में हुए इस फर्जीवाड़े का खुलासा कुछ दिन पहले हुआ, जब वह खसरा-खतौनी की जरूरत पड़ने पर तहसील गए।
विज्ञापन

वहां इंतखाब प्रपत्र निकलवाने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। वेदपाल ने स्पष्ट किया कि जमीन पर उनका कब्जा है और वह उस पर खेती करते हैं, लेकिन दोषी के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed