फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी एक दिन बाद ही रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक

शादी एक दिन बाद ही रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक

Mon, 22 Apr 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शादी एक दिन बाद ही रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक
शादी एक दिन बाद ही रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। शादी के महज एक दिन बाद ही चौकडा गांव के पूर्व प्रधान का पुत्र अपनी दुल्हन को छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। तीन दिन पहले लापता युवक की शादी सहारनपुर जिले के एक गांव में हुई थी।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा की पूर्व प्रधान अतरो के पुत्र नरेंद्र पाल की शादी शनिवार 20 अप्रैल को सहारनपुर के गांव तिगरी से हुई थी। उसी रोज शाम को दुल्हन को विदा कर परिजन गांव पहुंचे थे। रात को शादी के बाद की रस्में खुशगवार माहौल में संपन्न हुई थी। दूल्हा-दुल्हन और तमाम रिश्तेदार रात 12 बजे तक खुशियां मना रहे थे। इसके बाद रविवार सुबह युवक घर से खुद कहीं चला गया। युवक अपना मोबाइल फोन और पर्स घर छोड़ कर गया था। रविवार सुबह परिजनों ने सोचा कि नरेंद्र जंगल में घूमने गया होगा। लेकिन दोपहर तक नहीं लौटा तो बेचैनी हुई। देर रात को परेशान परिजनों ने थाने में आकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस रात से ही आसपास गांव के जंगलों में तलाश कर रहे हैं। इसी दौरान जंगल में घास काटने वाली महिलाओं ने बताया कि लापता युवक के हुलिये का एक युवक न्यामू गांव के आश्रम के पास रविवार शाम देखा गया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, बता दे कि शादी से एक दिन पूर्व नरेंद्र की बहन की शादी उसकी पत्नी के भाई के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed