तमंचे की बट से रिया को पीटा
जानसठ। रामराज क्षेत्र के गांव ईसाकवाला निवासी दो भाई ओमपाल व भोपाल में दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने दोनों भाइयों में समझौता करा दिया था। बुधवार को सुबह ओमपाल ने बिना भोपाल की मर्जी के दीवार बनानी प्रारंभ कर दी। भोपाल की लड़की रिया ने इसका विरोध किया तो ओमपाल ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे रिया घायल हो गई। वहीं, दूसरी घटना ककरौली क्षेत्र के गांव खुजेड़ा निवासी अनस पुत्र कौशल जंगल से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव खुजेड़ा के पास पहुंचा, तो बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। तीसरी घटना, गांव तिसंग निवासी घिस्सन का गांव के ही सागर, गौरव व मोनू के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। तीनों ने घिस्सन को मारपीट कर घायल कर दिया।