फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे
विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। झारखंड निवासी एक युवक स्थानीय युवक के साथ मिलकर ताजपुर में बस स्टैंड पर प्लेसमेंट ऑफिस चलाता है। दोनों युवक क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब दो वर्षों में दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की रकम ऐंठ चुके हैं। गांव पैंतिया निवासी सहदेव शर्मा, अवनीश त्यागी, राहुल, गांव लिंडरपुर निवासी फयाजुद्दीन, ग्राम छितावर निवासी सुमित कुमार, रुपेंद्र कुमार, ग्राम रानीपुर नजीबाबाद निवासी विरेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर के शुक्रताल निवासी सुमित कुमार से भी दोनों युवकों दुबई, कुवैत आदि देशों में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब पौने चार लाख रुपये ले रखे थे। काफी दिनों तक भी पासपोर्ट और बीजा की कार्रवाई आगे न बढ़ने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ताजपुर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने संयुक्त रूप से दोनों के विरुद्घ पुलिस को तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की। राजा का ताजपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed