{"_id":"5b80583242c7924666422308","slug":"71535137842-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित अपराधी सिपाही के हाथ में छूरा मारकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांछित अपराधी सिपाही के हाथ में छूरा मारकर फरार
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। वांछित अपराधी सिपाही के हाथ में छुरा मारकर फरार हो गया। पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार मकान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही का अस्पताल में मेडिकल कराया है।
मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी शहजाद पुत्र तौफीक थाने में दर्ज एक मुकदमा में वांछित चल रहा है। कोर्ट ने उसको गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस उसको तलाश करने में जुटी है। शुक्रवार दोपहर को बाइक पर दो सिपाही रूपक और मोनपाल मोहल्ला लाल मोहम्मद में गए। इन सिपाहियों को वांछित अपराधी शहजाद गली में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर शहजाद भागने लगा। सिपाहियों ने बाइक से उसका पीछा किया। शहजाद भागकर गली में अपने मकान के अंदर घुस गया। बाइक लेकर दोनों सिपाही भी उसके मकान पर पहुंचे। एक सिपाही रूपक बाइक को खड़ी करने लगा तो दूसरा सिपाही मोनपाल शहजाद को पकड़ने के लिए उसके मकान के अंदर घुस गया। मकान के अंदर परिवार के लोग कुर्बानी कर रहे थे। परिवार के लोगों के हाथों में छुरे थे। सिपाही मोनपाल ने शहजाद को पकड़ लिया। शहजाद ने छुरा लेकर सिपाही मोनपाल के हाथ में मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिवार के लोगों ने शहजाद को सिपाही से बचाते हुए भगा दिया।
घायल सिपाही ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो, वहां पर परिवार के अन्य लोग भी फरार हो चुके थे। पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। मकान के अंदर से कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इस दौरान अपराधी के मकान के बाहर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को हड़काते हुए वहां से भगा दिया। पुलिस ने घायल सिपाही का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया और मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई। पुलिस ने वांछित अपराधी व उसके परिवार के लोगों के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फरार वांछित अपराधी पर थाना दौराला में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें वह फरार चल रहा है।