{"_id":"5c7826cbbdec224ca3491ebe","slug":"31551378123-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा डालने जा रही युवती को तीन युवकों ने घेर में खींच कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बुढ़ाना कोतवाली के एक गांव में यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई। गांव की 18 साल की युवती घर से कूड़ा लेकर गांव के बाहर उसे डालने जा रही थी। आरोप है कि गांव के बाहरी छोर पर गांव के दो युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ आए और कूड़ा लेकर जा रही युवती को पकड़ कर खींच कर वहां मौजूद एक घेर में ले गए। आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। देर शाम पीड़िता को परिजन लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों एक ही समाज के बताए गए हैं।