फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, दलित युवकों को पीटा

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, दलित युवकों को पीटा

Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, दलित युवकों को पीटा
धर्मस्थल में तोड़फोड़, दलित युवकों को पीटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। धर्मस्थल में युवक ने उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ कर दी। आरोपी ने विरोध करने पर दलित युवकों के साथी मारपीट कर दी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा गांव का शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गांव कढ़ली में दलित बस्ती में धर्मस्थल स्थित है। दलितों ने बताया कि शनिवार की रात की करीब 10.30 बजे पड़ोस के गांव मंदवाड़ी निवासी भरत सिंह और रणवीर शराब पीकर दलित बस्ती में पहुंचा। आरोप है कि भरत सिंह ने धर्मस्थल में घुसकर उत्पात मचाने लगा। इतना ही उसने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दानपात्र भी लूटने का प्रयास किया। आरोप है कि इस घटना का विरोध करने पर भरत सिंह ने तमंचा दिखाकर दलित युवकों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर दलितों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस आरोपी युवक भरत सिंह को पकड़ कर थाने ले गई। रविवार की सुबह दलित समाज से महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर थाने में पहुंचे। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। दलितों ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज का कहना है कि भरतसिंह की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का घेराव करने वालों में सुनीता, पप्पू, कविता, अर्जुन, सचिन, शोरण, सुदेश, सोनी, शीला, ब्रजेश, अनिल, शशी, विकास, ब्रजपाल आदि दलित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed