फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दतियाना के युवक का शव तालाब में मिला

दतियाना के युवक का शव तालाब में मिला

Sat, 28 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दतियाना के युवक का शव तालाब में मिला
छपार। दतियाना गांव में दो माह पूर्व लापता हुए युवक का शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी शेखर (30) पुत्र राकेश मूल निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई का रहने वाला था। करीब चार वर्ष पहले वह दतियाना गांव आकर रहने लगा था। करीब दो माह पहले वह अचानक लापता हो गया था। 25 फरवरी को उसकी पत्नी राधिका ने डीएम को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष छपार और रोहाना चौकी इंचार्ज पर उसके पति को घर से बिना कोई कारण बताए उठाकर ले जाने का आरोप लगाया था। दतियाना के ग्रामीणों को गांव के ही तालाब से कई दिन से बदबू आ रही थी। शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर घासफूूस हटाकर देखा तो एक युवक की लाश मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। बाद में मृतक की पहचान राधिका ने अपने पति शेखर के रुप में कपड़ों के आधार पर की। उधर, एसओ छपार आदेश त्यागी ने कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। पुलिस ने उसे नहीं उठाया था। न तो वह किसी मामले में वांछित था और न ही उसके खिलाफ कोई शिकायत की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


छपार एसओ समेत दस पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छपार। दतियाना के गायब युवक शेखर का तालाब मिलने की घटना में शुक्रवार देर रात को पुलिस ने छपार एसओ आदेश त्यागी समेत दस पुलिस कर्मियों के खिलाफ युवक को गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा मृतक शेखर की पत्नी राधिका ने दर्ज कराया है। राधिका ने आरोप लगाया कि एसओ छपार आदेश त्यागी, तत्कालीन रोहाना चौकी प्रभारी विजय त्यागी समेत दस पुलिस कर्मियों को लेकर 25 फरवरी की सुबह उसके घर आए थे और उसके पति शेखर का उठा कर ले गए थे। इस दौरान वहां काफी ग्रामीण मौजूद थे। देर रात एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने छपार थाने पर जाकर मृतका की पत्नी से पूछताछ की। इसके पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि महिला की ओर से एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ युवक को गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक अपराधिक किस्म का था, जिसकी तलाश में अक्सर बाहर की पुलिस भी दबिश डालती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed