फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर मां-बच्चों को पीटा

घर में घुसकर मां-बच्चों को पीटा

Sat, 06 Oct 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मां-बच्चों को पीटा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी राजबीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही प्रमोद व राहुल से उसकी मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवकों ने घर में घुसकर राजबीर की पत्नी राजेश देवी, बेटी आकांक्षा व बेटे राहुल से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया, जबकि राहुल फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला की मांगी जानकारी
मुजफ्फरनगर। केरल प्रांत की पुलिस ने शनिवार को शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान को सूचना देते हुए बताया कि एक महिला उनके यहां मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट है। उक्त महिला पूछताछ में अपना नाम गांव बाननगर निवासी परमिंदर पुत्र धर्मपाल व मां का नाम अंजलि बता रही है। केरल पुलिस ने इंस्पेक्टर से उक्त महिला के बारे में जांच कर अवगत कराने को कहा, जिस पर इंस्पेक्टर ने एक टीम को जांच के लिए बाननगर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed