{"_id":"5b08663b4f1c1b8f6e8b49c8","slug":"191527277115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन से कट कर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ट्रेन से कट कर जान दी
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में नसीरपुर के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। नसीरपुर निवासी मुर्तजा उर्फ काला पुत्र शरीफ शुक्रवार दोपहर से गांव से शहर आया। दोपहर करीब तीन बजे उसने सरवट फाटक के पास गांधी कालोनी के सामने दिल्ली से अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान की। सूचना पर परिजन आ गए। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को गांव ले गए।
युवती ने आत्महत्या की
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आखलौर निवासी एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को उठा कर ले गए। डॉक्टरों ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
छात्रों के मोबाइल चोरी
मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी निवासी रोहित ने नई मंडी कोतवाली पर सूचना दी। बताया कि वह बिलासपुर स्थित एक कालेज में पेपर देने के लिए गया था। पेपर देने से पहले उसने अपनी बाइक में अपने दोनों मोबाइल फोन रखे थे। बाईक को स्कूल केम्पस में खड़ा किया था। वह पेपर देकर आया तो बाईक से दोनों मोबाइल गायब मिले। बताया कि इसी प्रकार अन्य छात्रों के भी मोबाइल चोरी हुए हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, नई मंडी पुलिस ने कूकडा मंडी में चावल चोरी करने के एक आरोपी राहुल निवासी हरिपुरम कूकडा को गिरफ्तार जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में स्थित नवाब अजमत अली गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल से छात्रा को बहका फुसलाकर भगाने के आरोपी की तलाश में दिल्ली के शकूरपुर थाने की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई।