फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम प्रधानों ने इस्पेक्टर से मिलकर जताई नाराजगी।

ग्राम प्रधानों ने इस्पेक्टर से मिलकर जताई नाराजगी।

Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने इस्पेक्टर से मिलकर जताई नाराजगी।
ग्राम प्रधानों ने पुलिस से जताई नाराजगी
विज्ञापन

पुरकाजी।
दो दिन पूर्व ग्राम झबरपुर व ग्राम मारकपुर के युवकों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर शुक्रवार को बाईकें छुड़वाने के लिए एक ग्राम प्रधान पुत्र व एक ग्राम प्रधान के पति थाने आए। पुलिस को दोनों पक्षों में समझौता हो जाने की बात कहकर बाइकें छोड़ने की बात कही। मगर, इंस्पेक्टर ने युवकों के थाने आए बिना बाइक छोड़ने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद ही क्षेत्र के एक अन्य नेता के कहने पर बाईकें छोड़ दी। इसकी जानकारी मिलने पर नाराज ग्राम प्रधान शनिवार को प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन राठी के नेत्रत्व में थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से मिलकर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगर प्रधानों की उपेक्षा की गई तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। इंस्पेक्टर के खेद जताने पर मामला सुलझ गया। इस दौरान प्रताप सिंह, मगन सिंह, राजकुमार गुर्जर, जसवंत त्यागी, मनीष चौधरी, अर्जुन सिंह, ऋषिपाल, हरिओम त्यागी, नैपाल सिंह, इस्तखार प्रधान, अहसान अली, प्रवेश कुमार, प्रदीप कुमार, संजू कुमार, बिजेंद्र कुमार, चरण सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed