फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जान लेवा हमले के मामले में महिला सहित चार लोगों को कारावास व जुर्माना की सजा

जान लेवा हमले के मामले में महिला सहित चार लोगों को कारावास व जुर्माना की सजा

Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
जान लेवा हमले के मामले में महिला सहित चार लोगों को कारावास व जुर्माना की सजा
चार हमलावरों को तीन वर्ष का कारावास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने जानलेवा हमला करने के मुकदमे में महिला सहित चार लोगों को तीन-तीन वर्ष कारावास व जुर्माना की सजा सुनाई है।
थाना मंसूरपुर पर राजवीर सिंह ने नौ सितंबर 2008 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि अभियुक्तों ने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध करने पर अभियुक्त कविंद्र , भूरा , बूंदा और पताशो ने घटना के दिन 24 अगस्त 2008 को शाम छह बजे उसके घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें उसका पुत्र विपिन व भाई मित्रसैन गंभीर रूप से घायल हो गए । इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम राजपूत की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या दो में हुई, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रीतू चौधरी ने कोर्ट में छह गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त कविंद्र , भूरा , बूंदा और पताशो को कातिलाना हमला करने का दोषी करार देते हुए धारा 308 के तहत तीन-तीन वर्ष का कारावास व 22-22 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed