{"_id":"5c48ba33bdec222720372fda","slug":"151548270131-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1.15 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1.15 लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1.15 लाख हड़पने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला अंदरून कोटला निवासी मो. यूसुफ ने शीतलपुर (हरिद्वार) के एक व्यक्ति पर फर्जी कागजात तैयार कर दुबई भेजने के नाम पर उससे 1.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित मो. यूसुफ ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि हरिद्वार के गांव शीतलपुर निवासी व्यक्ति ने 5 जनवरी 2017 को 1.15 लाख रुपये में वीजा तैयार कर उसे दुबई भेजा था। दुबई में कंपनी वीजा पर स्टोर कीपर की नौकरी के लिए बात हुई थी। जबकि उसे फर्जी वीजा देकर वहां सफाईकर्मी की नौकरी दिलवा दी। इस फर्जीवाड़े का पता उसे दुबई जाकर चला। यूसुफ के मुताबिक दुबई में 45 दिन परेशान रहने के बाद उसने घर फोन कर पूरी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन टिकट बनवाकर उसे वापस देवबंद लेकर आए। जब उसने शीतलपुर जाकर आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो वह बहाना बहाने लगा। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित यूसुफ ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उससे 1.15 लाख रुपये एवं वहां से आने व खाने पीने का खर्चा करीब 50 हजार रुपये दिलवाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।