{"_id":"5c2673e1bdec2256b421f24d","slug":"141546023905-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एक सप्ताह से लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान एक सप्ताह से लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। एक सप्ताह से लापता किसान की सकुशल बरामदगी के लिए परिजन और ग्रामीण इंस्पेक्टर से मिले। परिजनों ने इंस्पेक्टर से अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस लापता किसान को तलाश कराने में जुट गई है।
गांव टिटौड़ा निवासी 40 वर्षीय किसान अभयराम पुत्र ज्ञानसिंह कई माह से नगर की शिवपुरी कालोनी में रहता है। जो 22 दिसंबर को शिवपुरी कालोनी स्थित घर से बाजार गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन किसान को तलाश कर रहे हैं। किसान की पत्नी सोनिका ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किसान का एक सप्ताह बीतने के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को परिवार के लोग ग्रामीणों को साथ लेकर थाने में पहुंचे। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह से किसान की सकुशल बरामदगी की मांग की। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी भी आशंका जताई है। इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को किसान की सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने किसान की तलाश शुुरू कर दी है। उधर, खतौली के गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी ओमकार ने बताया कि उसका पुत्र अंकित (21) 15 दिन पूर्व घर से गांव में गया था। जो अभी तक घर वापस नहीं लौटा है। अंकित को काफी जगह तलाश किया। इसके बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पिता ने अपने लापता पुत्र का अपहरण करने की आशंका जताई है।