{"_id":"5c3a304dbdec22739e2a3e9b","slug":"121547317325-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दावाला में संदिग्ध हालात में जला वृद्ध, मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लद्दावाला में संदिग्ध हालात में जला वृद्ध, मेरठ रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दावाला में झुलसा वृद्ध मिला
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला में महफूज के मकान में करीब 90 वर्षीय वृद्ध काफी समय से रह रहा था। वह खाने के लिए वृद्ध आसपास के लोगों पर निर्भर था। शुक्रवार देर रात वृद्ध संदिग्ध हालात में झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया। झुलसे हुए वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से नाजुक हालात में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
रिश्तेदारों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर में रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष से मनोज, सचिन व दीपक और दूसरे पक्ष से सागर को हिरासत में ले लिया। सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
कुर्की वारंट चस्पा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र कासिम मुल्ला निवासी हाजीपुरा के कुर्की वारंट चस्पा किए। पुलिस के अनुसार आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर उसके घर की संपत्ति कुर्क की जाएगी।