{"_id":"5aca69fc4f1c1bdc618b6682","slug":"11523214844-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे बदमाश को दबोचा
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे बदमाश को दबोचा
तितावी। बघरा के मोहल्ला कुरैशियान में शनिवार रात एक घर में चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा और चाकू भी बरामद किया है।
तितावी एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि शनिवार रात बघरा निवासी बदमाश शादाब उर्फ साधु अपने ही मोहल्ले के इस्लाम पुत्र रशीद के घर में चोरी करने की नीयत से घुस गया। शोर होने पर इस्लाम के परिजन जाग गए। किसी तरह से शादाब को पकड़ कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पकड़े गए शादाब की जमकर धुनाई की और तितावी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, सात कारतूस व एक चाकू बरामद किया। पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी निकला, जिस पर तितावी व अन्य कई थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।