{"_id":"5c7826d5bdec2209fa31f30c","slug":"101551378133-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, बाजार में अफरातफरी मची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, बाजार में अफरातफरी मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष, बाजार में अफरातफरी मची
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। झगड़े में हुई फायरिंग और पथराव से बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर पकड़े गए दोनों लोगों को जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली के भगत सिंह रोड पर बुधवार देर शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था, जिसमें फायरिंग और पथराव होने से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों ओर से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में आबकारी चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने मामला दर्ज कराया। बताया कि वह टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि भगत सिंह रोड पर दो पक्षों में संघर्ष हो रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर एक पक्ष की ओर से सुल्तान, फैसल, आफताब पुत्रगण इसरार निवासीगण कस्साबान व तीन-चार अज्ञात तथा दूसरे पक्ष की ओर से वसीम, हसनैन, कासिम, अली पुत्रगण सलीम व तीन-चार अज्ञात अपने हाथों में तमंचे, ईट-पत्थर व तलवारें लेकर फायरिंग कर रहे थे, जिससे रोड पर आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। झगडा कर रहे दोनों पक्षों ने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने सुलतान व आफताब को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।