{"_id":"6990ca6b7e7dbd5fc100751c","slug":"court-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-165153-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक चुने गए महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक चुने गए महासचिव
विज्ञापन
किसे कितने वोट मिले : जिला बार संघ के चुनाव की मतणना के दौरान खिड़की से मतगणना का नजारा देखते
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। 19 राउंड तक चली मैराथन मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने 602 और महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक 587 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। समर्थकों ने खुशी मनाई। विजेताओं पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। देर रात तक जश्न का माहौल रहा।
एसोसिएशन के चुनाव में कुल 2382 अधिवक्ताओं में से 1911 ने 71 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया था। शनिवार को फैंथम हॉल में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दिनभर अधिवक्ताओं और उनके समर्थकों की नजर मतगणना स्थल पर टिकी रही। देर रात घोषित नतीजों में प्रमोद त्यागी विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे अंजुम खान को 543 वोट मिले। महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक की जीत हुई। दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप कुमार मलिक ने 412 वोट हासिल की।
जीत के बाद समर्थक जश्न में डूब गए। विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। ढोल की थाप पर खुशी मनाई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि करीब 12 घंटे चली मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए।
विज्ञापन
चुनाव में 73 नामांकन और 71 प्रत्याशी : एसोसिएशन के चुनाव में 23 पदों पर 73 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से अबरार अहमद और कमल मित्तल ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। कुल 2382 अधिवक्ताओं में से 1911 ने 71 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया।
मैराथन मतगणना, फैंथम हॉल में डटी रही एल्डर कमेटी : मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई थी। करीब 12 घंटे चली मतगणना के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसानंद शर्मा ने निगरानी की।
इसके अलावा चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर ने मतगणना कराई।