फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congressmen protest against ED's questioning of Rahul Gandhi

राहुल से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against ED's questioning of Rahul Gandhi
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नोंक झोंक भी हुई।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झांसी की रानी कैंप कार्यालय से जैसे कांग्रेसी सड़क पर उतरे सीओ सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेसियों को रोक लिया। प्रशासन के अधिकारियों ने ज्ञापन देने के लिए कहा। राकेश पुंडीर ने साफ साफ शब्दों में कहा कि आला कमान से ज्ञापन का कोई दिशा-निर्देश नहीं आया। हमें सरकार को जताना है कि कांग्रेस ना डरी है ना डरेगी। हरेंद्र त्यागी ने कहा कि तानाशाही के खिलाफ कार्यकर्ता नहीं झुकेंगे। बिल्किस चौधरी, सतीश शर्मा, सतीश शेरावत, नरेंद्र बोस, गोपाल शर्मा, योगेश शर्मा, ठाकुर श्याम सिंह, ममनून एडवोकेट, नरेश चौहान, रिहाना बेगम, अफसाना अंसारी, शहीद हसन, नैयर अहमद, अकरम खान, रविंद्र बालियान, शकील, राजकुमार कश्यप, समीर मलिक, सोनू मलिक, शाह अब्दुल्ला, नरेश नंदन, सुल्तान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed