{"_id":"63374258b54c536ffc21636c","slug":"class-four-student-felt-current-in-school-khatauli-news-mrt6076520125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में कक्षा चार के छात्र को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में कक्षा चार के छात्र को लगा करंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। स्कूल में खेलते हुए कक्षा चार के छात्र को करंट लग गया। करंट लगने से बालक झुलस गया था। छात्र की हालत बिगड़ने से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव जंधेड़ी निवासी लोकेश का नौ वर्षीय पुत्र आदित्य गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को बालक आदित्य विद्यालय के मैदान में खेल रहा था। मैदान के अंदर ग्रामीण युवाओं ने वॉलीबाल खेलने के लिए दो लोहे के पाइप लगा रखे हैं। बल्ब जलाने के लिए पाइप पर बिजली का तार लगाया गया है। नंगा तार पाइप पर छू जाने के कारण करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान छात्र आदित्य करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। स्कूल स्टाफ ने बिजली के तारों को तुरंत हटाया। परिवार के लोगों ने आदित्य को गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बृहस्पतिवार की रात्रि तक आदित्य ठीक रहा, लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक उल्टी लगने से आदित्य की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग आनन-फानन में आदित्य को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल बालक आदित्य की हालत ठीक बताई गई है।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद शर्मा का कहना है कि छात्र बालक को बिजली का करंट लगने के मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई ऐसा मामला है, तो स्कूल में लगे लोहे के पाइपों को हटवा दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी को भी करने नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी की जाएगी।