फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP Update: Arshad Rana accused BSP leader Shamsuddin Raine of cheating of 67 lakhs and filed a complaint in the police station in Muzaffarnagar

बसपा में टिकट बिक्री का मामला: थाने में इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोए अरशद राणा, 67 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Fri, 14 Jan 2022 01:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jan 2022 01:46 PM IST
सार

बसपा नेता शमसुद्दीन राईन पर 67 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित अरशद राणा का कहना है कि टिकट दिलाने के लिए उनसे पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने रुपये हड़प लिए हैं।

विज्ञापन
BSP Update: Arshad Rana accused BSP leader Shamsuddin Raine of cheating of 67 lakhs and filed a complaint in the police station in Muzaffarnagar
थाने में रोते अरशद राणा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर सियासी गलियारों में खलबली मच गई। यहां बसपा में टिकट की बिक्री का मामला कोतवाली पहुंचा है। पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगा है। बसपा नेता अरशद राणा ने आरोप लगाया कि उनसे टिकट के नाम पर 67 लाख रुपये हड़पे गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अरशद राणा ने नेता शमसुद्दीन राईन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस दौरान बसपा नेता अरशद राणा थाने में इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोए। बसपा नेता अरशद राणा ने चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता अरशद राना ने इस मामले में गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। सलमान के टिकट के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बहुजन समाज पार्टी के पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने अगर मेरा चुनाव के नाम पर लिया गया पैसा वापस नहीं किया तो लखनऊ में माननीय बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के आवास पर आत्मदाह करूंगा।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि पश्चिम के प्रभारी माननीय शमसुद्दीन राईन ने चरथावल विधानसभा में कार्यक्रम के दौरान मेरे नाम की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed