{"_id":"64346918e487831fc006be67","slug":"body-elections-police-on-alert-mode-inspection-of-polling-places-muzaffarnagar-news-c-14-1-186055-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अलर्ट मोड पर पुलिस, मतदान स्थलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अलर्ट मोड पर पुलिस, मतदान स्थलों का किया निरीक्षण
Tue, 11 Apr 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते शहर कोतवाल महावीर सिंह
- शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर वहां व्यवस्था बनाने के लिए जायजा लिया। निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।
रविवार शाम नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई। पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार द्वारा पुलिस को अलर्ट मोड पर आकर उपद्रवियों का पता लगाकर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी के चलते एसएसपी संजीव सुमन ने भी जिला पुलिस को शरारती तत्वों के खिलाफ अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा है, ताकि चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो सके।
एसएसपी के आदेश पर जिला भर के सभी थाना प्रभारियों ने सोमवार दोपहर में अपने क्षेत्रों में चुनाव के लिए बनाए जाने वाले मतदान स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि जिला पुलिस को निकाय चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कार्रवाई में जुट जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान चलाया, संदिग्धों से पूछताछ
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर सभी थानों की पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले में चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। उनके नाम-पते भी नोट किए। एटीएम, पेट्रोल पंप, बैंक में जाकर सुरक्षा इंतजाम देखे। एसएसपी ने यह अभियान रोजाना चलाने के आदेश दिए हैं।