{"_id":"60abecb58ebc3eae725c84dd","slug":"bjp-rages-on-errors-in-the-ration-cards-of-the-eligible-people-devband-news-mrt539714020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र लोगों के राशन कार्डों में त्रुटियां होने पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र लोगों के राशन कार्डों में त्रुटियां होने पर भड़के भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त करने, यूनिट काटने और आधार कार्ड को गलत तरह से फीड करने जैसी समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाकर विरोध दर्ज कराया।
भाजपा की पूर्व नगर उपाध्यक्ष शुभलेश शर्मा के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा गरीब लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। कई लोगों की यूनिट कम कर दी गई। आधार कार्ड भी गलत तरीके से फीड किए जा रहे हैं। जिस कारण गरीब लोग राशन पाने से वंचित हैं। जिस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसे राशन डीलरों की गलती बताते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इस व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिलाया। पूर्व महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता व आनंद वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गरीबों के लिए नि:शुल्क राशन वितरण की व्यवस्था की है, लेकिन पात्र लोगों के राशन कार्डों में त्रुटियां होने से वह इस योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। इस मौके पर मुनेश त्यागी, पुष्पा, लोकेश व मनोज सैनी आदि मौजूद रहे। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि वह छुट्टी से लौटने के बाद इस प्रकरण को देखकर समस्या का समाधान कराएंगे।