फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bindal paper mill fire extinguished on the third day

Muzaffarnagar News: तीसरे दिन बुझी बिंदल पेपर मिल में लगी आग

Wed, 31 May 2023 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bindal paper mill fire extinguished on the third day
मुजफ्फरनगर सहित छह जनपदों की टीम कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

गर्डर काटकर दबे और जले पेपर के बंडलों को निकाला जा रहा बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बिंदल पेपर मिल में तीसरे दिन भी आग बुझाने का काम किया जाता रहा। दमकल टीम पानी की बौछार कर जले हुए पेपर के बंडलों के नीच सुलग रही आग बुझाने में जुटी रही। पेपर मिल कर्मचारी लोहे के गर्डर को गैस कटर से काटकर नीचे दबे और जल चुके पेपर के बंडलों को बाहर निकालने में लगे हैं।
सोमवार की सुबह से धधक रही आग को बुझाने के लिए मुजफ्फरनगर सहित छह जनपदों की टीम कार्रवाई में जुटी हैंं। तीन दिन की भारी मशक्कत के बाद आग पर बुधवार की शाम तक नियंत्रण पा लिया गया हैं। आग बुझ गई हैं। अब चारों ओर जले और गले पेपर के बंडलों के अलावा गिर चुकी छत का मलबा दिखाई दे रहा हैं।
विज्ञापन

इस मलबे को हटाकर जल चुके और गीले पेपर के बंडलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा हैं। इस कार्रवाई के दौरान भी कुछ स्थानों पर बंडलों के नीचे आग सुलगती हुई दिखाई दे जाती है। पेपर मिल के 100 से ज्यादा कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं। बुधवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसडीएम सदर परमानंद झा दोबारा पेपर मिल में पहुंचे और मालिकों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई को लगी थी आग
29 मई को पेपर मिल में रात दो से दस बजे वाली कर्मचारियों की डयूटी चल रही थी। इसी दौरान सुबह चार बजे रिवाइडिंग मशीन के पास शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फ्रेश पेपर में आग लग गई थी। यह आग कुछ ही देर में अन्य मशीनों और गोदाम में रखे पेपर के बंडलों तक पहुंच गई थी।


150 करोड़ का नुकसान
बुधवार को दिन में आग से कुछ राहत हैं। माल की सफाई कराई जा रही है। माल को अंदर से बाहर निकाला जा रहा हैं। डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान का अनुमान हैं। - राकेश बिंदल, पेपर मिल मालिक

आग पर नियंत्रण पा लिया गया हैं। उम्मीद हैं कि बृहस्पतिवार शाम तक पूरी तरह आग को बुझा लिया जाएगा। - आरके यादव, एफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed